फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शाहजहांपुर। कॉलेज कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लीलता करने वाले कामरान नाम के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि, नदीम और शाहरोज नाम के दो आरोपी अब भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। इधर, वायरल वीडियो क्लिप में दिख रहे दो युवकों की पहचान भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

महानगर के एक पीजी कॉलेज के कैंपस में 19 जनवरी को छात्रा से छेड़छाड़ की गई थी। आरोपियों ने छात्रा के अपहरण की भी कोशिश की। छात्रा की ओर से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरफान हुसैन, नदीम, कामरान और शाहरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामला सामने आने के बाद एनएसयूआई ने इरफान हुसैन को निष्कासित कर दिया था। दो दिन बाद पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक और आरोपी कामरान को भी शनिवार को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सदर बाजार जसवीर सिंह ने बताया कि बाकी दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वीडियो क्लिप में दिख रहे दोनों युवकों की भी पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें