फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्राने के रुपये मांगने पर फौजी ने होटल में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रविवार देर रात रेलवे स्टेशन के सामने खाने के रुपयों के लेन-देन को लेकर एक फौजी ने होटल मालिक की पिटाई कर दी और होटल में तोड़फोड़ कर दी। इससे मौके पर लोग जमा हो गए। उसी समय पहुंची पुलिस ने फौजी को पकड़ लिया और उसे थाने ले गई। इस संबंध में देर रात तक कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

मामला रेलवे स्टेशन के सामने गब्बर सिंह के होटल का है। रविवार रात करीब नौ बजे एक फौजी अपने साथी के साथ होटल में खाना लेने गया था। दोनों ने खाना पैक करा लिया। तभी रुपयों को लेकर फौजी का होटल मालिक से विवाद हो गया। उनके बीच गाली-गलौज हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि फौजी ने खाना फेंक दिया और होटल मालिक के साथ मारपीट कर दी, साथ ही होटल में रखा सामान भी तोड़ डाला। सब्जी इधर-उधर फेंक दी। इससे स्टेशन के सामने अफरातफरी मच गई। दर्जनों लोग शोर शराबा सुनकर एकत्र हो गए। उसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर सिविल लाइंस थाना पुलिस और सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर पहुंच गए। पुलिस फौजी को पकड़कर थाने ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें