फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-बाइक की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक में बारी टक्कर, पति की मौत
विज्ञापन

पत्नी घायल, हरपालपुर से बाइक से दोनों लौट रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अल्हागंज क्षेत्र में कोयला गांव के पास मंगलवार सुबह ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गईं। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना अल्हागंज के गांव ज्ञानपुर मगोला निवासी 50 वर्षीय अली हैदर मंगलवार सुबह बाइक से अपनी पत्नी शाहजहां के साथ पैत्रिक गांव हरपालपुर से लौट रहे थे। सुबह लगभग आठ बजे जैसे ही बाइक कोयला गांव के पास लाल पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। चालक मौके से ट्रक को लेकर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। घायल पत्नी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें