फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का नहीं लगा सुराग, दो संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
जैसतीपुर (शाहजहांपुर)। थाना गढ़िया रंगीन में शनिवार रात ईंट भट्ठा मालिक के घर डाका डालने वाले सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। संदेह के आधार पर दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ंसोमवार को जहां एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली, वहीं सर्विलांस की टीमे भी बदमाशों की तलाश में लगीं हैं। कुछ नंबरों पर पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन

भट्ठा मालिक श्याम सिंह यादव के यहां शनिवार रात पड़ी डकैती में सशस्त्र नकाबपोश बदमाश 6.50 लाख की नकदी और 3.50 लाख के जेवर समेत 10 लाख का माल लूट ले गए थे। सोमवार को एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य गांव पहुंचे और भट्ठा मालिक के मकान की छत के ऊपर से नीचे तक दुकान का मौका मुआयना किया। श्याम सिंह व आस-पास के लोगों से वारदात के बावत जानकारी की। उन्होंने बताया कि मकान के बाहर खड़े पाकड़ के पेड़ की शाखाओं के सहारे पहुंचकर घर के अंदर घुसे होंगे और वारदात को अंजाम दिया होगा। एएसपी यहां करीब एक घंटे तक रहे और पीड़ित को आश्वासन दे गए कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

रेकी के बाद दिया गया घटना को अंजाम
श्याम सिंह की गांव में रोड पर 11 दुकानें हैं। जिसमें एक दुकान में देशी शराब का ठेका है। एएसपी ने बताया कि संभव है कि बदमाशों का यहां आना जाना रहा होगा। सब कुछ जानने के बाद घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


किसी नजदीकी का हाथ होने की संभावना
एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि श्याम सिंह यादव के घर घटना को अंजाम देने वालों में कोई न कोई करीबी जरूर रहा होगा। सर्विलांस के जरिए भी मदद ली जा रही है। जिसमें कुछ क्लू मिले हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे बताना मुनासिब नहीं है। दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें