फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपल मर्डर में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी स्थित घर से दबोचा

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में छह सितंबर को गैंगवार में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में नामजद एक और आरोपी सुदेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस के सामने मिन्ना का भांजा, एक अन्य व तीन अज्ञात लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी बची है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ट्रिपल मर्डर में मुशीर की हत्या में नामजद हत्यारोपी सुदेश आवास विकास स्थित अपने घर में मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने दिन के 11:45 बजे छापेमारी कर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बता दें कि छह सितंबर की रात इसरार, इमरान का आवास विकास कॉलोनी निवासी मुशीर से झगड़ा हो गया था। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई और इस घटना में इसरार और उसके भाई इमरान व दूसरे पक्ष के मुशीर की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक इसरार, इमरान पक्ष के इंतेसार उर्फ मिन्ना, डब्लू, इरफान, सोनू उर्फ राहुल व प्रतिपक्षी मृतक मुशीर पक्ष के तसलीम, तनवीर, शब्बू, भैयू, अमित, शानू, अज्जू को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि जो अज्ञात में दर्ज हैं, उनके नाम अभी प्रकाश में नहीं आए हैं। नामजद आरोपी अरमान के मामले में संलिप्तता संदिग्ध है, इसलिए उसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें