फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार के धनुष यज्ञ मेले में दो पक्षों में जमकर फायरिंग

विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
डांस के कार्यक्रम में आगे बैठने को लेकर हुआ बवाल
विज्ञापन

पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा
दोनों ओर से सात लोगों पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

खुटार (शाहजहांपुर)। नगर में चल रहे धनुष यज्ञ मेले में रविवार रात दस बजे डांस पार्टी में युवाओं के दो गुटों में जमकर बवाल होने के बाद दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई, इससे मेले में भगदड़ मच गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने नाटक, नौटंकी, डांस पार्टी बंद करा दी और लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार रात मेले में चल रही डांस पार्टी में युवाओं के दो गुट कुुर्सी आगे डालने की बात को लेकर भिड़ गए। लोगों ने मामले को शांत कराया तो कुछ देर बाद नर्तकी को अपने सामने डांस कराने को लेकर फिर से हंगामा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के युवाओं ने फोन कर अपने साथियों को मेले में बुला लिया। दोनों पक्षों के लोग एकत्र होते ही फायरिंग शुरू हो गई, इससे मेले में भगदड़ मच गई। डांस पार्टी के सदस्यों ने भी भागकर जान बचाई। भगदड़ में कई लोग मामूली रूप से घायल भी हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो फायरिंग करने वाले मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने मेले में चल रहे कार्यक्रम बंद करा दिए। सोमवार सुबह एक पक्ष से खुटार निवासी विवेक सिंह ने मोहल्ला पूवी गढ़ी के कमल दीक्षित, प्रवीण अग्निहोत्री, गांव रौतापुर कलां के अजय वाजपेयी और गांव भटनौसा के रवि त्रिवेदी के खिलाफ धारा 307, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष से कमल दीक्षित ने खुटार के विवेक सिंह और गांव मलिका के सतेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, चुन्नू सिंह आदि के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें