फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी की तलाश में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला कारागार से पेशी पर आने के दौरान फरार हुए बंदी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। वहीं, उसके रौसरकोठी स्थित घर पुलिस का पहरा कड़ा कर दिया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने के दोषी सिपाही फुम्मन सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

बंदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया है। पुलिस ने सबसे पहले उसके करीबी नाते-रिश्तेदारों की मॉनीटरिंग शुरू कर दी है। पुलिस ने उसके करीबियों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा रखे हैं। सदर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर और उसके आसपास गांवों व कस्बों में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी के साथ ही पुलिस टीम ने गैर जिलों में उसकी तलाश की लेकिन पुलिस के हाथ फिर भी खालीं हैं। एसपी केबी सिंह ने पुलिस टीम को हिदायत दी है कि बंदी जल्द से जल्द पुलिस कस्टडी में होना चाहिए। उन्होंने इस मामले में लापरवाही बरतने वालों को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। मंगलवार को जिला कारागार से पेशी पर आया बंदी हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग गया था। अब तक उसका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें