फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की निकली बाइकें, दो आरोपी गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में बृहस्पतिवार को झाले से बरामद बाइकें चोरी की निकलीं। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने गांव सिकंदरपुर में हरजिंदर सिंह के झाले पर छापा मारा था। इस दौरान एक बाइक खुली हुई हालत में संदूक में रखी थी जबकि दूसरी बाइक हरजिंदर सिंह चला रहा था। पुलिस दोनों बाइकों और हरजिंदर सिंह को थाने ले गई थी। हरजिंदर सिंह ने बाइकों के चोरी की होने से इंकार किया था। थाने में कड़ाई से पूछताछ में हरजिंदर सिंह ने बाइकों के चोरी की होने की बात कबूल कर ली। उसकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांव सिकंदरपुर के ही सुखविंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें