फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से 77 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान (शाहजहांपुर)। कस्बे में रविवार रात चोर तीन घरों से 77 हजार रुपये समेत लाखों के जेवर चुराकर ले गए। इससे लोगों में असुरक्षा व्याप्त है। पीड़ितों ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

रविवार रात चोरों ने सबसे पहले कस्बा स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के निकट रहने वाले सुमेर चंद्र के यहां मेन गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोर अलमारी में रखे 12 हजार रुपये, एक टीका, एक जोड़ी झाले, एक हार सोने और एक बिछुआ निकाल कर ले गए। गृहस्वामी रिश्तेदारी में गए थे। इधर, चोर सुमेर के छत के सहारे पड़ोस में रह रहे कालीचरन के घर में दाखिल हुए। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 45 हजार रुपये, एक जोड़ी झाले, एक चैन, एक पायल चांदी की चुरा ली। चोरी के दौरान घर के लोग सोए हुए थे। इसके बाद चोरों ने अगला निशाना मुकेश के घर को बनाया। चोरों ने अलमारी में रखे 20 हजार रुपये, एक हार, एक झाले निकाल लिए। आहट होने पर घरवाले जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया, तभी मुकेश ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। जब तक मौके पर पुलिस पहुंची तब तक चोर भाग चुके थे। पुलिस ने कस्बे में चोरों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह पीड़ितों ने चोरी की सूचना थाने पर दी। एसओ मनोज कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस बीच एसओ ने पीड़ितों की चोरी का शीघ्र खुलासा करने का उन्हें भरोसा दिलाया। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें