फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गश्त के दौरान मोहल्ला वर्कजई में पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। वह पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुई हत्या के मामले में वांछित था।
विज्ञापन

एसएसआई शिववरन यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 3:40 बजे सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, सिपाही शुभम, सोनू , प्रदीप गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर मोहल्ला वर्कजई में राजो वाली मस्जिद के पास संदिग्ध खड़े मोहल्ला हुंडालखेल निवासी सचिन कश्यप को पकड़ लिया। जामा तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस मिले। एसएसआई ने बताया कि सचिन पर पीलीभीत एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सचिन पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। पकड़े गए सचिन के खिलाफ पांच चौक कोतवाली में और एक पीलीभीत के सुनगढ़ी थाने में आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने सचिन को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें