फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी युवती के पिता ने दी पुलिस को तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
झुलसी युवती के पिता ने दी पुलिस को तहरीर
विज्ञापन

पुवायां में पति की मौत के बाद पत्नी के आग से जलने का मामला...
बताया-परिवारिक बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

पुवायां। पति की जलकर मौत के बाद संदिग्ध हालात में झुलसी युवती के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृत युवक के ससुर ने दामाद के परिवार के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि संपत्ति के बंटवारे के विवाद में दामाद को जलाकर मार दिया गया और विरोध करने पर पुत्री को भी जलाकर मारने का प्रयास किया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव जुझारपुर निवासी विजय मिश्रा शाहजहांपुर में किराये पर रहता था। वह पेशे से ट्रक चालक था। विजय को 11 दिसंबर की सुबह को जली हुई हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया था और जिला अस्पताल से उसे बरेली भेज दिया गया था। बरेली में इलाज के दौरान विजय मिश्रा की मौत हो गई थी। विजय मिश्रा के भाई संजय मिश्रा के अनुसार उनका भाई शाहजहांपुर में जल जाने से गंभीर रूप से झुलस गया था। सुबह छह बजे विजय मिश्रा की मौत की जानकारी घर पहुंचने के बाद विजय की पत्नी सरिता मिश्रा भी जलकर गंभीर रूप से झुलस गई थीं, उन्हें पुवायां सीएचसी और यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। परिवार के लोगों का कहना था कि विजय की मौत की जानकारी पाकर सरिता ने गम में खुद को आग लगाकर जान देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

इस मामले में नया मोड़ तब आ गया जब सरिता के पिता पुवायां के गांव सतवां बुजुर्ग निवासी बृजबिहारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सरिता की शादी 15 वर्ष पूर्व जुझारपुर के विजय मिश्रा उर्फ लल्ला के साथ की थी। 10 दिसंबर की रात बंटवारे को लेकर दामाद और दामाद के भाई संजय के बीच विवाद हो गया। जिसमें संजय आदि ने पहले उनके दामाद और पुत्री के साथ मारपीट की और बाद में दामाद विजय के ऊपर तेल डालकर आग लगा दी। जिसस उसकी मौत हो गई। पुत्री सरिता ने अपने पति की हत्या का विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके ऊपर भी तेल डालकर आग लगाकर मार डालने का प्रयास किया। गांव के लोगों के जानकारी देने पर वह मौके पर पहुंचे और पुत्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने गांव सतवां के भी कुछ लोगों की घटना में मिलीभगत होने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन


बृजबिहारी लाल की ओर से संजय मिश्रा आदि के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। अगर आरोपों के साक्ष्य पाए गए तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अशोक सोलंकी कोतवाली प्रभारी पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें