फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आए माता पिता, ससुर ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव बेहटी में शुक्रवार सुबह पति के हाथों मारी गई ज्योति के माता-पिता आखिर दूसरे दिन भी नहीं आए। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार ससुर राधे ने किया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को रविवार को जेल भेजेगी। पोस्टमार्टम में ज्योति की मौत की पुष्टि सिर में गंभीर गुम चोट लगने से हुई है।
विज्ञापन

ज्योति के शव के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। चूंकि उसके माता-पिता ने बेहटी गांव आने से मना कर दिया था, इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस के साथ मृतका के ससुर राधे और देवर रामकरन को भेजा गया था। उसके हाथों और पैरों में डंडे की पिटाई से लगी चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम में उसकी मौत सिर में गंभीर गुम चोट लगने से होने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया, जहां गांव के बाहर शमशान घाट पर ससुर राधे ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। मृतका के ससुर राधे ने बताया कि बेटे ने उसकी बात मान ली होती तो उसे यह दिन देखने को नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें