फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  बंडा में 12 वर्षीय बालिका से दुराचार

Sun, 21 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बंडा। 
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने तमाम धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट, पाक्सो भी लगा
विज्ञापन

घर की छत पर सो रही 12 वर्षीय बालिका को जान से मारने की धमकी देकर पड़ोसी के दामाद ने लकड़ियों के ढेर के बीच ले जाकर बलात्कार किया। बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
बंडा के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पड़ोसी की छत उसकी छत से जुड़ी हुई है। पड़ोसी का दामाद बंडा के ही गांव बंडी निवासी सर्वेश कुमार पड़ोसी (ससुराल) के घर आया था। शनिवार रात सर्वेश उसकी छत पर चढ़ आया और छत पर सो रही 12 वर्षीय पुत्री को शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देता हुआ छत पर ही लकड़ियों के ढेर के बीच खींच ले गया और लड़की की मुंह बंद कर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद आरोपी लड़की को बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

आरोपी के जाने के बाद लड़की केे रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जगे तो पूरे मामले का पता चल सका। पीड़िता के परिवार केे लोग पड़ोसी के घर शिकायत लेकर गए तो पता चला कि आरोपी फरार हो चुका है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रेप, जान से मारने की धमकी, पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

 
10 घंटे तक थाने में होती रही उपेक्षा
रेप पीड़िता के पिता के अनुसार शनिवार रात पुत्री से दुराचार की बात का पता चलने के बाद वह लोग लड़की को लेकर रात 11 बजे ही थाने आ गए थे, लेकिन पुलिस पूरी रात उन लोगों को परेशान करती रही। रिपोर्ट लिखने में भी हीलाहवाली की गई। रात भर उन लोगों को थाने में ही रोका गया। सुबह रिपोर्ट दर्ज की गई, इसके बाद भी पुलिस उन लोगों को थाने में बैठाए रही, जबकि लड़की की हालत ठीक नहीं थी। एसओ महेंद्र सिंह का कहना है कि सूचना के बाद पीड़िता थाने आई तो तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें