फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न मामले में सात लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव सुहेला निवासी कंचन कुमार की पुत्री शीलम देवी ने पुलिस को बताया की उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व खीरी के थाना पसगवां के गांव वरौरा निवासी फूल सिंह के पुत्र जोगिंदर सिंह से हुई थी। शादी में पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। रुपये नहीं मिलने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा।
विज्ञापन

तीन मार्च को ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। तब से वह पिता के पास रहकर जीवन यापन कर रही है। पुलिस ने शीलम की तहरीर पर पति जोगिंदर, ससुर फूल सिंह, सास सुशीला देवी, जेठ पंकज, देवर अंकित, सर्वेशा देवी, पप्पन देवी समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें