फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतिजनक हालत में देखे जाने पर मचा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के एक गांव के पास स्कूल में एक किशोरी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे जाने पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर युवक अपने कपड़े खेत में ही छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का पास के गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार रात युवक गांव के बाहर खेत में प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। किशोरी भी मौके पर पहुंची। इस बीच किसी तरह लोगों को किशोरी और युवक के खेत में होने की खबर मिल गई। सूचना पर किशोरी के परिवार के लोग और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन शोर होने पर युवक अपने कपड़े मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। युवक की प्रेमिका भी मौके से भाग निकली। मामले की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें