फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से चोटिल किशोर ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। पिटाई से चोटिल क्षेत्र के गांव सुजावलपुर निवासी दाताराम के 15 वर्षीय बेटे विपिन ने शुक्रवार रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीएम रिपोर्ट में भी पुरानी चोटों के कारण मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि एक गांव की लड़की तीन माह पहले गायब हो गई थी। अगले दिन लड़की एक खंडहरनुमा मकान से बरामद हुई थी। इसमें लड़की के पिता की ओर से दाताराम और गांव के ही मोहित के खिलाफ दुष्कर्म आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन लड़की के परिवार वाले फिर भी दाताराम के परिवार वालों से रंजिश मान रहे थे। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने मौका पाकर दाताराम के बेटे विपिन की कुछ दिन पहले लाठी-डंडों व लात-घूसों से पिटाई कर दी। तब से विपिन का इलाज चल रहा था। जिला अस्पताल में शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले गए। जहां फिर पुलिस को सूचना दी। मृतक की मां शिवदेई ने बताया कि पुलिस ने उस दौरान मारपीट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। शनिवार को मृतक की मां ने पुलिस को सूचना दी तो कार्यवाहक थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें