फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपति के खातिर मां को मार डाला, बताया खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान (शाहजहांपुर)। संपत्ति बंटवारे को लेकर कस्बे में बदायूं-फर्रुखाबाद रोड पर दो बेटों ने अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया। सुबह वृद्धा का शव घर के बरामदे में संदिग्ध हालात में मिला। पहले घर वाले खुदकुशी का मामला बताते रहे। खुद पति ने कह दिया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। रात में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो सारी हकीकत सामने आ गई। वृद्धा की मौत गला दबाकर की गई। उसके चेहरे पर चोटों के निशान भी मिले।
विज्ञापन

रामकिशन गुप्ता उर्फ मम्मा भट्ठा के दो बेटे गुड्डन गुप्ता और पीके गुप्ता हैं। बेटी इंदु गुप्ता की शादी हो चुकी है। संपत्ति बंटवारे को लेकर वह दोनों अक्सर अपनी मां आशा गुप्ता (62) से विवाद करते थे। करीब 15 दिन पहले भी जेवर बंटवारे को लेकर बेटों ने मां आशा गुप्ता के साथ हुआ था। उन्होंने इसकी शिकायत भी थाने में दी थी। पड़ोसियों के अनुसार रविवार रात भी संपत्ति बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ। आशा गुप्ता ने जीवित रहने तक बंटवारा न करने की बात कही थी। इस दौरान मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने यूपी 100 पर सूचना दे दी। दोनों बेटों को थाने लाने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया। सोमवार सुबह आशा गुप्ता का शव घर के बरामदे में मिला। सिर से खून बह रहा था। बरामदे की छत के कुंडे में तहमद से फंदा भी लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
रामकिशन का कहना था कि वह मानसिक रूप से परेशान थी। उन्होंने खुदकुशी कर ली। शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसमें गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन


एसओ बोले, 15 दिन पहले आई थी शिकायत
कलान। एसओ कलान तेजपाल सिंह का कहना है कि 15 दिन पहले भी घर में झगड़ा हुआ था। आशा गुप्ता ने शिकायत की थी। उनका कहना था कि बेटा और बहू परेशान करने के साथ मारपीट करते हैं। रविवार रात किसी ने यूपी 100 को कॉल की थी। वह घायल थी, परिवार वाले उनको लेकर अस्पताल भी गए। अब यह घटना हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने को नहीं मिली है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस तरह के तथ्य सामने आए हैं तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चाहें परिवार वाले कुछ भी कहें।
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र शाक्य, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें