फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत पशु व्यापारी बरामद, झूठा निकला मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही के गांव बिछौली के पास से बृहस्पतिवार शाम अपहृत हुए पशु व्यापारी रविंद्र कुमार को पुलिस ने शुक्रवार देर रात कजरीनूरपुर तिराहे के पास से बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि प्रेमिका से शादी नहीं हो पाने के चक्कर में प्रेमिका के परिवार वालों को फंसाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी गई थी। पुलिस ने अपहृत व्यापारी और उसके साले समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा ने बताया कि मिर्जापुर निवासी रविंद्र कुमार के साले थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बौरी निवासी नन्हे कठेरिया का निगोही कस्बा निवासी एक व्यक्ति की बेटी से प्रेस-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के पिता ने पहले तो दोनों की शादी करने के लिए हां कर दी लेकिन बाद में वह मुकर गए। इसी वजह से नन्हे ने अपने साथी निगोही के गांव साधनवाली गौंटिया निवासी बाबूराम और बहनोई रविंद्र के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई ताकि प्रेमिका के पिता को इस मामले में फंसाकर शादी के लिए दबाव बनाया जाए। इस योजना में बिछौली निवासी रनजीत का सहारा लिया गया लेकिन उसे कुछ बताया नहीं गया। बृहस्पतिवार को बिछौली गांव से निकलकर शौच को जाते समय अपहरण का ताना-बाना बुन दिया गया। रविंद्र को दो लोग पैदल ले जाने लगे तो उसने शोर मचाया इस पर रनजीत को तमंचे की बट से प्रहार कर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद रनजीत ने ढकिया तिवारी निवासी अंकित व रहीसपाल के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी और यह भी बताया कि बहनोई रविंद्र के पास 1.48 लाख रुपये भी हैं। पुलिस ने जब आरोपियों के घर छापामारी की तो दोनों घर पर मिल गए। इससे पुलिस का माथा और ठनक गया। पुलिस ने सघन तलाशी के दौरान शुक्रवार रात अपहृत व्यापारी वीरेंद्र को व साजिश रचने वाले उसके साले नन्हे व नन्हे के साथी बाबूराम को कजरीनूरपुर तिराहा के पास से पकड़ लिया। पुलिस को नन्हे के पास से एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें