फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक किताब जलाने का आरोपी ताज मोहम्मद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई के धर्मस्थल में धार्मिक पुस्तक जलाने के आरोपी को बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आईजी समेत कई अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो उसने बहकी-बहकी बातें कीं। कहा कि किताब उसने नहीं, बल्कि उसकी रूह ने जलाई। फिलहाल पुलिस उसे मंदबुद्धि मानकर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर इबादतगाह के इमाम नदीम धर्मस्थल की दुकान पर थे। उनका छात्र सुहेल करीब ढाई बजे धार्मिक किताब पढ़ रहा था। इस बीच एक व्यक्ति ने धर्मस्थल में प्रवेश कर धार्मिक किताब को जला दिया और वहां से तेजी से निकल गया। मोहल्ले के फार्रुख अली के धार्मिक स्थल पहुंचने पर उन्हें पुस्तक जलती मिली तो तुरंत ही नदीम को सूचना दी। उसके बाद तमाम लोग पहुंच गए। पुलिस ने नदीम की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। बेरी चौकी के आगे तिराहे पर जाम के दौरान होर्डिंग फाड़कर आग लगाने के बाद पुलिस ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। रात में ही पुलिस ने सीसीटीवी का सहारा लिया। सीसीटीवी फुटेज के जरिये बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने आरोपी ताज मोहम्मद निवासी बाडूजई थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में ताज मोहम्मद ने कहा कि उसने किताब नहीं जलाई। वह धर्मस्थल में गया ही नहीं, बल्कि उसकी रूह ने यह काम किया है। दोपहर में आईजी रेंज रमित शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति परखने के लिए संबंधित मेडिकल जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें