फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने वाला सूदखोर गिरफ्तार

सार

रोजा थाना क्षेत्र की वसंत विहार कॉलोनी निवासी प्रापर्टी डीलर सतीश चंद्र व उनकी पत्नी मंशा को धमकाने वाले सूदखोर रितेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। -मृतक के भाई ने एसपी को दिया प्रार्थना, कहा-भूल में लिखवाया नामसतीश की मौत के बाद सूदखोरों पर धमकाने का आरोप लगाने वाले श्याम नारायण ने शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने इंस्पेक्टर रोजा को प्रार्थना पत्र अग्रसारित किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी रितेश - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र की वसंत विहार कॉलोनी निवासी प्रापर्टी डीलर सतीश चंद्र व उनकी पत्नी मंशा को धमकाने वाले सूदखोर रितेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरे सूदखोर की तलाश में पुलिस ने कई जगह पर दबिश दी हैं। वह अभी हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन

29 सितंबर की सुबह सतीश (42) और उनकी पत्नी मंशा देवी (40) ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। सतीश की जेब से सुसाइड नोट निकला था। इसमें दो सूदखोरों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में मृतक के भाई श्याम नारायण ने रोजा थाने पर लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के गांव सोहक निवासी अहिबरन और रोजा थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर रेती निवासी रितेश त्रिवेदी पर ब्याज पर दिए रुपये वापस न करने पर धमकाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों सूदखोरों की तलाश शुरू की। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने रितेश त्रिवेदी को सुदामा प्रसाद विद्यास्थली के पास से गिरफ्तार कर लिया।
-
मृतक के भाई ने एसपी को दिया प्रार्थना, कहा-भूल में लिखवाया नाम
सतीश की मौत के बाद सूदखोरों पर धमकाने का आरोप लगाने वाले श्याम नारायण ने शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसने रितेश का नाम भूलवश लिखवा दिया था। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी रितेश को गिरफ्तार कर लिया है। श्याम नारायण ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी तहरीर पर रितेश का नाम अंकित कराया गया था। रितेश का सतीश व मंशा के आत्महत्या करने में कोई हाथ नहीं है। एसपी ने इंस्पेक्टर रोजा को प्रार्थना पत्र अग्रसारित किया है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी रितेश का नाम सुसाइड नोट में लिखा है इसलिए गिरफ्तारी की गई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें