खिरनीबाग की रामलीला में शनिवार को नव चेतना कला परिषद के कलाकारों ने शबरी भक्ति, राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध तथा सीता की खोज की लीला का मंचन किया।ओसीएफ इस्टेट की रामलीला में अंकित सक्सेना, चांदनी, अरशद आजाद, रानी मिश्रा, बटेश्वर, मोहित, सुभाष, प्रमोद ने मंचन किया। ----------।
शाहजहांपुर। खिरनीबाग की रामलीला में शनिवार को नव चेतना कला परिषद के कलाकारों ने शबरी भक्ति, राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध तथा सीता की खोज की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन
लीला में दिखाया गया कि राम द्वारा बाली का वध किए जाने के बाद सुग्रीव ने हनुमान व अंगद के साथ समस्त वानर सेना को सीता की खोज के लिए चारों दिशाओं में भेज दिया। राह में वन देवी द्वारा उनका मार्गदर्शन किया गया। उसके सहायता से वह सागर तट पर पहुंच गए। खिरनीबाग में अनिल शर्मा, राकेश श्रीवास्तव व विनीत सक्सेना के निर्देशन में सचिन, अर्चित, अनिल, वेद प्रकाश, आयुष, विनीत, मनोज, मनोज, शीतल आदि कलाकार मंचन में शामिल रहे।
उधर, ओसीएफ इस्टेट की रामलीला में कलाकारों ने नाक कटने के बाद शूर्पणखा के रावण के दरबार में पहुंचने, सीता हरण की लीला का मंचन किया। प्रभु श्रीराम द्वारा बाली को मारकर सुग्रीव को उनका राज वापस दिलाया जाता है। ओसीएफ इस्टेट की रामलीला में अंकित सक्सेना, चांदनी, अरशद आजाद, रानी मिश्रा, बटेश्वर, मोहित, सुभाष, प्रमोद ने मंचन किया।