फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने सिक्के खरीदने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगे

सार

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां में एक सेवानिवृत्त बैंककर्मी के पुत्र से साइबर ठगों ने पुराने सिक्के खरीदने के नाम पर 25 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने रजिस्ट्रेशन, खाता खुलवाने आदि का बहाना कर रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करा ली। कौशल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक उन्होंने इंटरनेट पर महाराष्ट्र की एक ओल्ड क्वाइन कंपनी का विज्ञापन देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां में एक सेवानिवृत्त बैंककर्मी के पुत्र से साइबर ठगों ने पुराने सिक्के खरीदने के नाम पर 25 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने रजिस्ट्रेशन, खाता खुलवाने आदि का बहाना कर रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करा ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां निवासी श्याम किशोर सेवानिवृत्त बैंककर्मी हैं। उनके बेटे कौशल किशोर के पास पुराने सिक्कों का संग्रह है। कौशल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक उन्होंने इंटरनेट पर महाराष्ट्र की एक ओल्ड क्वाइन कंपनी का विज्ञापन देखा था। इसमें कंपनी की ओर से पुराने सिक्के अच्छे दामों पर खरीदे जाने की बात कही गई थी। कौशल ने जब वेबसाइट के जरिए कंपनी के संचालक से संपर्क किया तो उसने पहले 1,499 रुपये से रजिस्ट्रेशन कराने, 25 हजार रुपये से खाता खुलवाने समेत कई बहाने बनाकर 25 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित के मुताबिक रकम ट्रांसफर होने के बाद जब उसने ठगों से सिक्के खरीद कर रुपये देने के लिए कहा तो उन्होंने संपर्क करना बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन महेंद्र सिंह ने बताया कि कौशल की तहरीर पर कंपनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 66 डी आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी विवेचना निरीक्षक अपराध भारत सिंह कर रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि कंपनी का संचालन महाराष्ट्र के बजाय बिहार से किया जाता था। आईपी ऐड्रेस ट्रेस किया जा रहा है। कंपनी के खातों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें