फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक, श्रीराम ने किया राक्षसों का वध

सार

ओसीएफ और खिरनीबाग रामलीला में शुक्रवार को राम द्वारा सीता का शृंगार करने तथा रावण की बहन शूर्पणखा की नाक काटे जाने की लीला का मंचन हुआ।वह रोती हुई अपने भाई रावण के दरबार में जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। ओसीएफ और खिरनीबाग रामलीला में शुक्रवार को राम द्वारा सीता का शृंगार करने तथा रावण की बहन शूर्पणखा की नाक काटे जाने की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंचन देखने के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन

लीला मंचन में दिखाया गया कि शूर्पणखा श्रीराम और लक्ष्मण के पास आती है और उनके रूप को देखकर मोहित हो जाती है। राम-लक्ष्मण के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती है। मना करने पर वह सीता को खा जाने की चेतावनी देती है और उन पर प्रहार करने का प्रयास करती है। तभी लक्ष्मण जी उसकी नाक काट देते हैं। वह रोती हुई अपने भाई रावण के दरबार में जाती है। खर-दूषण प्रभु श्री राम से युद्ध करने आते हैं और मारे जाते हैं। इससे पहले प्रभु श्रीराम द्वारा माता सीता का शृंगार करने, जयंत द्वारा कौवे के रूप में माता सीता को चोट पहुंचाने, अनुसुइया माता की ओर से सीता को वस्त्र आभूषण उपहार स्वरूप भेंट करने, सीता को सतियों के सत के बारे में उपदेश देने, माता सीता को अग्नि देव को सौंपे जाने की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। ओसीएफ रामलीला में रोहित सक्सेना, रानी मिश्रा, देवेंद्र पाल, बटेश्वर दयाल, संदीप आर्य, भुवनेश्वर प्रताप, सरदार एसआई सिंह, प्रिंस, चांदनी आदि ने मंचन किया। खिरनीबाग रामलीला में सचिन, अर्चित, रागिनी, रामसिंह, प्रद्युम्न, ऋषभ, आयुष, वेदप्रकाश, सरिता, दीपक, रोहित, अभिनव मंचन करने वालों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें