फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: नेपाली युवक के शव का नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों के इंतजार में अभी इतने घंटे और रखी जाएगी लाश

Fri, 30 Sep 2022 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

नेपाल के जनपद अच्छन के गांव ढकरी निवासी गौरू भूड़ा के पुत्र 45 वर्षीय नयराम सिंह के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। गांव गंगसरा के पास नयराम सिंह के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां में नेपाल के जनपद अच्छन के गांव ढकरी निवासी गौरू भूड़ा के पुत्र 45 वर्षीय नयराम सिंह के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस को उनके परिजन का इंतजार है।

विज्ञापन


मंगलवार को गांव गंगसरा के पास एक नयराम सिंह के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। आसपास के लोगों की सूचना पर 27 सितंबर को 108 सेवा की एंबुलेंस के ईएमटी ने युवक को पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया था। नयराम सिंह सीएचसी से 27 सितंबर की शाम साढ़े चार बजे लापता हो गए थे।

28 सितंबर को उनका शव सिविल कोर्ट परिसर के बाहर एक वकील के तख्त पर पड़ा मिला था। इंस्पेक्टर प्रदीप राय ने बताया कि नयराम सिंह के परिजन के इंतजार में शव को 72 घंटे तक रखा जएगा। बाद में पोस्टमार्टम होगा। उधर चर्चा है कि गौरीफंटा की ओर से आई एक बस का चालक नयराम सिंह को गंगसरा के पास उतार गया था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें