फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में मिला लापता व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव अगौना बुजुर्ग निवासी 58 वर्षीय श्रीपाल दस अगस्त की दोपहर बाद से घर से कहीं चले गए थे। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका था। बुधवार सुबह परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही श्रीपाल की फिर से तलाश शुरू की थी। उधर गोमती नदी के पन्नघाट के पास एक शव देखकर लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पु्िलस ने मौके पर पहुंचकर श्रीपाल के परिवार के लोगों को भी बुला लिया। परिवार के लोगों ने शव की पहचान श्रीपाल के रूप में की। श्रीपाल का शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुवायां पुलिस के अनुसार परिवार के लोगों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। घर वाले कोई कार्रवाई और पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, इस कारण पंचनामा भर कर शव परिवार के लोगों को दे दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें