फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थ्तिा एक होटल के पास पानी भरे गड्ढे में तिलहर कस्बे के मोहल्ला बारह पत्थर निवासी गजेंद्र सिंह (36) का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गजेंद्र की मौत पानी में डूबने से हुई थी। हालांकि सिर में मामूली चोटों के निशान हैं। पत्नी का आरोप है कि गजेंद्र की हत्या की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम होटल के पास गड्ढे में शव पड़ा होने की चर्चा फैली तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसका पता लगने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन ने शव की शिनाख्त गजेंद्र के रूप में की। पत्नी नीना ने बताया कि गजेंद्र के पास करीब सात बीघा जमीन थी। कुछ दिनों पहले उसने मोहल्ला निजामपुर निवासी एक मुनीम को पांच बीघा जमीन बेच दी थी। जमीन बेचने में गजेंद्र के पिता और भाइयों का भी हाथ था। मगर जमीन बिकने के बाद उन्हें रुपये नहीं मिले। बृहस्पतिवार को गजेंद्र ने दो बीघा जमीन और मुनीम को बेच दी। आरोप है कि जमीन बेचने के बाद गजेंद्र को गायब कर दिया गया। जमीन बिकने की सूचना पर बृहस्पतिवार को वह रजिस्ट्रार दफ्तर भी गई थी। इसके बाद शुक्रवार की शाम गजेंद्र का शव होटल के पास पड़ा मिला। आरोप है कि नीना का आरोप है कि उसके ससुर, भाइयों ने खेत खरीदने वाले व्यक्ति के सहयोग से उसके पति की हत्या की है। सिर पर मामूली चोट भी है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें