शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला निवासी सलमान क्षेत्र के मोहल्ला मंघईटोला में एक होटल के बाहर हाथ में गड़ासा लेकर स्थानीय लोगों को डरा-धमका रहा था। आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता कर रहा था। पाकड़ चौकी पर तैनात सिपाही प्रदीप कुमार ने युवक को रोकने की कोशिश की तो उसने सिपाही पर गड़ासे से हमला कर दिया। गनीमत रही कि गड़ासे का वार चौकी पर लगे बोर्ड लगा। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से गड़ासा और चाकू बरामद किया है। बृहस्पतिवार को चौक कोतवाली में आरोपी पर हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है। संवाद