फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सोने के सिक्के दिखाकर ठगने वाले गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए महिला समेत छह ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को पांच किलो सोने के नकली सिक्के, ढाई किलो का हार और 16 मोबाइल बरामद हुए हैं। बस स्टैंड पर एक व्यापारी से ठगी करने के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर इन लोगों को दबोचा।
विज्ञापन

कलान थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से कुछ लोगों ने नकली सोने को असली बताकर ठगी की घटना को अंजाम दिया था। एक माह पहले थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद एसओजी ठगों की तलाश में जुट गई थी।
सीओ सिटी प्रवीण कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी गुजरात और गाजियाबाद के रहने वाले हैं। ठग अलग अलग जिलों के छोटे कस्बों में जाकर लोगों को असली सोना दिखाकर सौदा तय होने के बाद नकली सोना देते थे। इस तरह की कई शिकायत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस स्टैंड पर दबिश दी। जहां छह ठग एक व्यापारी के साथ ठगी कर रहे थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें