फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की प्रसव के बाद मौत, ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बुधवार रात जलालाबाद के मोहल्ला आंबेडकर नगर में प्रसव के कुछ देर बाद एक विवाहिता की मौत हो गई। पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने तथा इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जलालाबाद के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी हर्षित की 23 वर्षीय पत्नी कंचन को डिलीवरी के लिए बुधवार दोपहर परिजन ने सीएचसी में भर्ती कराया था। उसने बेटे को जन्म दिया। परिजन शाम को कंचन की छुट्टी कराकर घर ले आए। रात करीब नौ बजे कंचन की तबीयत अचानक बिगड़ गई और जब तक घरवाले उसे इलाज के लिए ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के गांव नगलाहुसा निवासी कंचन के पिता संजीव कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने बेटी कंचन की शादी पिछले साल जून में रामकिशोर के बेटे हर्षित के साथ की थी। उसने शादी में करीब बारह लाख रुपये खर्च किए लेकिन ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं हुए और आए दिन कंचन को प्रताड़ित करने लगे। इस बात को लेकर कई बार पंचायत हुई परंतु वे लोग नहीं माने। बताया कि प्रसव पीड़ा होने की जानकारी पर उन लोगों ने उसे शाहजहांपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने को कहा था लेकिन ससुरालियों ने उसे सीएचसी में भर्ती करवा दिया जहां इलाज में हुई लापरवाही के कारण उसकी बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति हर्षित, ससुर ब्रजकिशोर, सास सत्यभामा व ननद मोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें