फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार पुलिस के सामने मारपीट करते रहे लोग, नहीं किया रोकने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। खुटार कसबे में मुख्य मार्ग पर पुलिस के सामने दो पक्षों में डंडे चले, लेकिन पुलिस वालों ने उनको रोकने का प्रयास करना तो दूर साइड से बाइक निकाल ली और चले गए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

खुटार की मेन मार्केट में मोहल्ला गांधीनगर में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग डंडों से एक दूसरे को पीटने लगे। इस दौरान एक बाइक पर दो पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन झगड़ा करने वालों को रोकने की कोशिश तक नहीं की और साइड से बाइक निकाल कर आगे चले गए।
मौके पर मौजूद भीड़ में किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर तमाम लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कमेंट भी किए हैं।
विज्ञापन

खुटार पुलिस के अनुसार कूड़ा डालने को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं में विवाद हुआ था। पुलिस की मौजूदगी नहीं थी। दो होमगार्ड मुख्य चौराहे से आ रहे थे। उनकी वीडियो बनी है। दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें