फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने डीजीपी को ट् वीट कर मांगा इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। सिपाही के ट्यूटर को थप्पड़ मारने का मामला गर्माता जा रहा है। थाने वालों के रिपोर्ट न लिखने पर पीड़ित ट्यूटर ने डीजीपी को ट्वीट करके इंसाफ की गुहार लगाई। इस पर एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को दे दी है।
विज्ञापन

सिंधौली क्षेत्र के गांव चंदपई निवासी चंद्रशेखर ट्यूशन पढ़ाते हैं। शनिवार शाम सात बजे वह कोचिंग पढ़ाने के बाद अपने खेत पर जा रहे थे। महमूदपुर पुल के पास सादा कपड़ों में खड़े चार सिपाही चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने ट्यूटर को रोका और पूछताछ शुरू कर दी। कहासुनी होने पर सिपाही ने ट्यूटर पीटना शुरू कर दिया और सड़क पर घसीटा जिससे उन्हें काफी चोटें आईं हैं। आरोप है कि ट्यूटर की जेब में रखे एक हजार रुपये भी निकाल लिए गए। रविवार को पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। उल्टे आरोपी सिपाही से माफी मंगवाकर मामले को रफा-दफा करने की सलाह दी।
सोमवार को वह एसपी एस आनंद से उनके कार्यालय में मिलने पहुंचे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद चंद्रशेखर ने डीजीपी को ट्वीट कर घटना की जानकारी देने के साथ ही इंसाफ की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक की पिटाई के मामले में सीओ सिटी जांच करेंगे। तथ्यों के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें