फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में वोट नहीं देने पर महिला को धमका रहा प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चुनाव में वोट न देने से नाराज जलालाबाद के गांव खजुआहार टापर के प्रधान व उसके साथियों ने घर मे घुसकर एक महिला के साथ गालीगलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर प्रधान ने पिस्टल निकालकर महिला व उसके परिवार को खत्म कर देने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्रधान व उसके चार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पप्पू की पत्नी मोहिनी ने बताया कि 28 जून की शाम उसका पति घर पर नहीं था। इसी दौरान गांव के प्रधान विनेश अपने साथी बन्नू, कमल, रामनिवास और अमित के साथ उसके घर में घुस आए। कहा कि चुनाव में तुम लोगों ने उसे वोट नहीं दिया। अब वे लोग उसे गांव में नहीं रहने देंगे। महिला के अनुसार इस बात का विरोध करने पर आरोपियो से उसकी कहासुनी होने लगी। आरोप है कि तभी प्रधान ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और धमकी दी कि वह उसे परिवार सहित खत्म कर देगा। महिला के अनुसार पति के वापस आने पर उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें