फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए किया धर्म परिवर्तन तो युवक के परिजन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक युवती ने धर्म परिवर्तन कर दूसरे धर्म के युवक से आर्य समाज में विवाह कर लिया। इसके बाद भड़के युवती के परिजन ने युवक के परिजन से मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों का शांतिभंग की धारा 151 में चालान किया है।
विज्ञापन

तिलहर के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक और युवती पांच साल से आपस में प्रेम करते हैं। दोनों अलग-अलग धर्म के थे। युवती ने विवाह के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। एक साल पहले युवक-युवती घर से साथ चले गए। युवती के पिता ने तिलहर थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। कोर्ट में बयान के बाद युवती की सहमति से उसे युवक के सुपुर्द कर दिया। युवती का कहना है कि उसके पति को मायके वाले परेशान कर रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 27 जून को युवती के भाई और पिता उसे ले जाने के लिए असलहे लेकर घर में घुस गए। युवती का आरोप है कि उसे मारा-पीटा। साथ में जेठ और सास को पीटकर घायल कर दिया। बाद में उसे इलाका छोड़ देने की धमकी देकर चले गए। युवती ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वहीं तिलहर थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि दो दिन पुुरानी घटना है। अगर कोई सुरक्षा मांगता है या कार्रवाई की मांग करता है तो जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें