फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने जेवर देखकर भड़का दुल्हन पक्ष, लौटा दी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। फेरे पड़ने की तैैयारियां चल रहीं थीं। सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। भांवर से ठीक पहले पुराने जेवर लाने का आरोप लगाकर दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला थाने भी पहुंचा लेकिन दुल्हन पक्ष शादी के लिए राजी नहीं हुआ और बरात लौट गई। दूल्हे ने थाने में तहरीर देकर दुल्हन पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से तय हुई थी। रविवार की शाम बरात दुल्हन के घर पहुंच गई। द्वारचार के साथ तमाम वैवाहिक रस्म पूरी की जा रहीं थीं। बराती खाना खा चुके थे। फेरे पड़ने से पहले दूल्हे पक्ष की ओर से दुल्हन के लिए लाए गए जेवर देखकर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। दुल्हन पक्ष के मुताबिक तय जेवर से कम थे और पुराने भी थे। धीरे-धीरे दुल्हन पक्ष में यह बात फैल गई कि जेवर कम हैं और पुराने हैं। इसी बात को लेकर दुल्हन और उसके परिवार ने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को समझाने का काफी प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तब दूल्हे ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। तब भी दुल्हन पक्ष शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। इसके बाद दूल्हे ने कटरा थाने में तहरीर देकर दुल्हन और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष के विवाह के लिए तैयार न होने पर अंत में बरात लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें