फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में हंगामा करने वाले पिता-पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। भीड़ के साथ निगोही थाने में हंगामा कर पुलिस से अभद्रता करने के मामले में डॉ. रीतिराम कुशवाहा और उनके दोनों पुत्रों मुन्ना व रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

निगोही कस्बा निवासी डॉ. रीतिराम कुशवाहा और उनके बड़े पुत्र रामेन्द्र सिंह उर्फ लल्ला सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार को रामेन्द्र सिंह निगोही थाना क्षेत्र के गांव हरपरा के खेत में बोरिंग करने लगे। डॉ. रीतिराम कुशवाहा ने बोरिंग रोकने के लिए निगोही थाने में शिकायत की। उनकी शिकायत पर न तो बोरिंग रोकी गई और न ही कोई कार्रवाई की गयी। नाराज डॉ. रीतिराम कुशवाहा और उनके बेटे मुन्ना व रवि अपने समर्थकों के साथ निगोही थाने आए और हंगामा करने लगे। पुलिस से अभद्रता की। रवि ने अपने ऊपर केरोसिन डालने की कोशिश की। पुलिस ने जैसे-तैसे उसे काबू किया। सोमवार को निगोही पुलिस ने डॉ. रीतिराम कुशवाहा, बेटे मुन्ना और रवि के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें