फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार पर दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। शनिवार शाम विवाहिता की संदिग्ध हालात में कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई थी। पिता ने पति समेत चार लोगों पर दहेज में 15 लाख रुपये और स्कॉर्पियों गाड़ी न देने पर गोली मारकर हत्या का आरोप लगाते हुए निगोही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को सीओ सदर ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव रखिया बुजुर्ग निवासी सुधाकर त्रिपाठी ने पुत्री वंदना की शादी चार साल पहले निगोही कस्बा निवासी प्रमोद अवस्थी के पुत्र अतुल अवस्थी के साथ की थी। सुधाकर त्रिपाठी के अनुसार वंदना के पति अतुल अवस्थी, सास, ससुर, देवर दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे दहेज में 15 लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे। उन्होंने कई बार ससुराल वालों को समझाया और दहेज देने में दिक्कत जताई लेकिन वे लोग नहीं माने। लगातार दहेज की मांग करते हुए बेटी का उत्पीड़न करते रहे। सुधाकर त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि वंदना के ससुराल वालों ने उसकी बेटी को तमाम तरह की शारीरिक यातनाएं भी दीं। वे लोग वंदना की मायके वालों से बात भी नहीं होने देते थे। 12 जून को वंदना के ससुराल वालों ने एक राय होकर उसकी बेटी वंदना की गोली मारकर हत्या कर दी।
पिता सुधाकर त्रिपाठी की दी गई तहरीर पर पुलिस ने पति अतुल अवस्थी, देवर रूपेश, सास दीपा, ससुर प्रमोद अवस्थी के विरुद्ध धारा 498 ए, 304 बी, 3/4 दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सदर अरविंद कुमार रविवार को घटनास्थल पर गए और जांच की। सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी वारदात में इस्तेमाल शस्त्र बरामद नहीं हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें