फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान के पाइपलाइन कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर में मिला। परिवार के लोग घर छोड़कर चले गए। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मायके वालों ने मकान में ताला डालकर पुलिस को शव निकालने से रोक दिया। बाद में पुलिस वालों ने समझाबुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शगुन चतुर्वेदी की प्रीति चतुर्वेदी मृत अवस्था में घर के कमरे में मिली थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि परिजन शव को छोड़कर मौके से चले गए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रीति के ताऊ चंद्रप्रकाश दीक्षित निवासी नई कॉलोनी बिलपुर फतेहगंज पूर्वी, ने भतीजी प्रीति चतुर्वेदी की हत्या का आरोप लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र कलान थाने में दी है।
चंद्र प्रकाश दीक्षित ने कहा कि प्रीति की शादी 12 वर्ष पूर्व शगुन चतुर्वेदी से हुई थी। शगुन चतुर्वेदी तीन भाई हैं। शगुन के किसी से अवैध संबंध थे। इसी वजह से वह प्रीति को मारता-पीटता था और खाने को नहीं देता था। प्रीति बच्चों के साथ बदायूं में रहती थी। कोरोना कर्फ्यू के दौरान घर आई थी। कई बार पहले भी विवाद हुआ जिसका निस्तारण करने प्रीति के पिता राम प्रकाश आए थे। 20 दिन पहले प्रीति के पिता रामप्रकाश की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद सुनियोजित तरीके से मंगलवार रात प्रीति का गला रस्सी से कसकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विवाहिता प्रीति के ताऊ चंद्र प्रकाश ने शगुन चतुर्वेदी, भाई अनुराग चतुर्वेदी, शशांक चतुर्वेदी, बहनोई और एक अन्य महिला के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया है। एफआईआर दर्ज की जा रही है। शगुन चतुर्वेदी व भाइयों पर कुछ दिन पूर्व जागरण पार्टी में एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर मारपीट और पुलिस पर हमला का आरोप लगा था। कुछ समय पहले तीनों की जमानत हो गई थी। पुलिस ने इनके खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर की भी कार्रवाई की थी।
परिजनों ने ताला डालकर शव किया बंद
मायके के लोगों ने मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया था। मायके वालों ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता है, वे ताला नहीं खोलेंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर के काफी समझाने के बाद परिजनों ने शव निकालने दिया। इसको लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें