फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला सूदखोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दवा कारोबारी दंपती को दो बच्चों समेत आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी सूदखोर अविनाश को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे अल्हागंज थाना क्षेत्र के हुल्लापुर चौराहे से मंगलवार शाम चार बजे दबोच लिया। आरोपी अविनाश प्रोपर्टी डीलिंग और ब्याज पर रुपये देने और दिलाने का काम करता है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अविनाश ने दवा कारोबारी अखिलेश गुप्ता को पहले खुद 12 लाख रुपये दिए । रकम बढ़ने पर उसे चुकाने के लिए नए सूदखोर से कर्ज दिलवाया। पिछले पांच साल में कई बार रकम दिलवाई और रकम लौटाने के लिए हर बार नए सूदखोर से कर्जा दिलवाया। इसमें अपना हिस्सा वह बराबर लेता रहा। वर्ष 2019 में इसने मकान की रजिस्ट्री भी करा ली और दाखिल खारिज भी करा लिया। किरायानामा बनवाकर बतौर किराएदार उसको रख भी लिया। एक सप्ताह पहले अविनाश ने लीगल नोटिस भिजवा कर मकान खाली करने के लिए कहा था। सात जून को मकान खाली करना था। इसी तनाव में आकर सात जून की दोपहर चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा मोहल्ले में रहने वाले दवा कारोबारी अखिलेश गुप्ता (42) ने पत्नी रेशू (40), बेटे शिवांग (12) और छह साल की बेटी अर्चिता के साथ नवनिर्मित मकान में फंदे से लटक कर जान दे दी। अखिलेश के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने परिवार की मौत का जिम्मेदार कांट थानाक्षेत्र के मोहल्ले मरहइया के रहने वाले अविनाश वाजपेयी को बताया था। सुसाइड नोट के मुताबिक अविनाश से उसने उधार 12 लाख रुपये लिए थे जिसके 37 लाख रुपये देने के बावजूद 70 लाख रुपये वह मांग रहा था। सोमवार को ही एसपी एस आनंद ने सूदखोर अविनाश की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी थी। कांट थाने में अविनाश के भाई से पूछताछ की गई। पुलिस ने मंगलवार शाम करीब चार बजे अविनाश वाजपेयी को अल्हागंज के हुल्लापुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें