फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विवाहिताओं की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
जलालाबाद के गांव एलमनगर में जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद के गांव एलमनगर कटरिया और पुवायां के गांव नहिलोरा बुजुर्ग में शुक्रवार को दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

गांव एलमनगर कटरिया में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने उनकी बेटी को जहर देकर मार दिया। इस मामले में मृतका के पिता की ओर से पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या की है।
हरदोई के थाना अलवर के गांव चौसार निवासी विनोद ने पुलिस को बताया कि करीब चार साल पहले उसने अपनी 24 वर्षीय बेटी रेनू की शादी थाना क्षेत्र के गांव एलमनगर कटरिया निवासी बबलू के साथ की थी। हैसियत के अनुसार दहेज देने के बाद भी ससुराल के लोग उसे परेशान करते थे। बताया कि उसकी बेटी को एक दिन पहले ही उसका दामाद बबलू विदा कराकर घर लाया था।
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार दोपहर दामाद बबलू ने अपने घरवालों के साथ मिलकर उसकी बेटी को जहर देकर मार डाला। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर पति से कहासुनी होने के बाद रेनू ने घर मे रखी कीटनाशक दवा पी ली। जिसके बाद रेनू को डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। एसएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पति बबलू, ससुर चंद्रपाल, देवर सत्यवीर, ननद मचला व सास उर्मिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पुवायां। शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति के अनुसार महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव नहिलोरा बुजुर्ग निवासी अजय कुमार की शादी 12 वर्ष पूर्व पूनम देवी (33) से हुई थी। अजय कुमार के अनुसार शुक्रवार सुबह पूनम ने किसी बात को लेकर कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। अजय के अनुसार घटना के समय वह किसी काम से गांव में गए थे। उनके गांव जाने के समय पूनम चाय बना रही थीं। वापस आने पर पूनम कमरे में साड़ी के सहारे लटकी मिली। अजय की सूचना पर पूनम के मायके के लोग भी मौके पर पहुंचे। अजय ने पुलिस को भी सूचना दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचने पर अजय ने बताया कि पूनम बीमारी के कारण परेशान रहती थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पूनम देवी अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्री छोड़ गई है। कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि किसी ने भी मामले की तहरीर नहीं दी है। सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकालने का आरोप
पुवायां। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पिटाई कर घर से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव टकेली निवासी हेमनाथ की बेटी सीबी देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व पुवायां के ही गांव बिलसा निवासी अरब सिंह के साथ हुई थी। पति अरब सिंह और रिश्तेदार ऊषा देवी, रीता देवी आदि बाइक और चार बीघा जमीन की मांग करने लगे। इस पर सीबी देवी बताया कि उसकेे पिता के पास केवल दो एकड़ जमीन है। इस पर ससुराल के लोग उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। जानकारी पाकर पिता ने कई बार पति को समझाया, लेकिन फिर भी दहेज की मांग की जाती रही। सात जून को पति ने बेटी की पिटाई कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें