फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉस्मेटिक की दुकान से लाखों का सामान, बाइक सवार दंपती से जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। थाना क्षेत्र में कॉस्मेटिक की दुकान से चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। दूसरी घटना में बाइक सवार दंपती से जेवर और नकदी लूटने का आरोप है। पुलिस दोनों ही घटनाओं को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

सिंधौली निवासी अब्दुल अलीम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे वह कॉस्मेटिक की दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान के पीछे लगे दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोर एक लाख दस हजार के हार समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। वहीं जमुनिया निवासी तसलीम की पड़ोस में दुकान है। उनकी दुकान से चोर तीन हार चुरा ले गए। इससे पहले भी दुकानों में चोरी हो चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक जग नारायण पांडे ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
दूसरी घटना में थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव कोरोकुइयां स्थित ससुराल से बुधवार शाम पत्नी जुलेखा व दो छोटे बच्चों को लेकर बाइक से अपने गांव जमुरा थाना मझिला जिला हरदोई जा रहे कासिम की बाइक के सामने अचानक बाइक सवार तीन लोग आ गए। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बदमाशों ने पत्नी के झुमके नोच लिए और पर्स छीनकर उसके साथ हाथापाई की। इसके बाद बदमाश महासिर चौकी की ओर भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक जग नारायण पांडे ने बताया कि बाइक सवार लड़कों ने अपनी बाइक आगे-पीछे की तो बाइक सवार दंपती डर गए थे। दोनों झुमके महिला के कान में ही थे। फिर भी मामले जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें