फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार वालों को पीटकर किशोरी को ले गए दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर उसके परिजन से मारपीट कर अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर नामजद चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 14 मई को चार सगे भाई उसके घर में घुस आए और नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट की। आरोप है कि जाति सूचक शब्द भी कहे। बाद में आरोपी पुत्री को जबरन अपने साथ ले गए।
शोर-शराबा सुनकर जब मोहल्ले वाले एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुन्नन त्रिवेदी, प्रदीप त्रिवेदी, राजीव त्रिवेदी, संजीव त्रिवेदी निवासी मोहल्ला नई बस्ती रेती थाना रामचंद्र मिशन के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट आदि में अभियोग पंजीकृत किया है। किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें