फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में फिर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के होल्डिंग एरिया में शुक्रवार को फिर हंगामा हो गया। वहां भर्ती मरीज की मौत होने से भड़के परिजन ने जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया। इस घटना के विरोध में कर्मचारियों की ओर से सीएमएस को शिकायती पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रीपुर निवासी अरुण श्रीवास्तव (50) को सांस लेने में दिक्कत होने पर बृहस्पतिवार 22 अप्रैल को राजकीय मेडिकल में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। इसका पता लगने पर गुस्साए परिजन होल्डिंग एरिया में जमकर हंगामा किया और होल्डिंग एरिया में तैनात वार्ड ब्वाय अशोक कुमार व अरविंद राठौर से मारपीट शुरू कर दी। जूनियर रेजीडेंट और स्टाफ नर्स के साथ अभद्रता की गई। इससे करीब एक घंटे तक होल्डिंग एरिया में अफरातफरी मची रही। हंगामे के दौरान मरीज के परिजन मेडिकल कॉलेज स्टाफ पर इलाज में लापरवाही और आक्सीजन न देने का आरोप लगा रहे थे। हंगामा होने की सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
घटना के बाद मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों की ओर से सीएमएस को एक शिकायत पत्र दिया गया, जिसमें तीमारदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं, चौक कोतवाली प्रभारी प्रवेश सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में चार दिन में तीन बाद हंगामा
राजकीय मेडिकल कॉलेज में हंगामे और मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। बुधवार रात मरीज की मौत होने पर रोजा थाना क्षेत्र की आदर्शनगर कालोनी के लोगों ने मेडिकल कॉलेज के इमर्जेंसी वार्ड में जमकर तोड़फोड़ और स्टाफ से अभद्रता की थी। मामला शांत कराने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था। इससे मंगलवार को थाना कांट क्षेत्र में दो दोस्तों की मौत के बाद लोगों ने हंगामा किया। तब भी तीमारदारों ने ट्रामा सेंटर में स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के होल्डिंग एरिया में फिर हंगामा हुआ।
होल्डिंग एरिया में मरीज के तीमारदारों ने वार्ड ब्वाय व अन्य कर्मचारियों से मारपीट की थी। सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने मौके से मारपीट करने वालों को हिरासत में लिया है। - डॉ. एयूपी सिंहा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें