फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला रंगमहला में जीने का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर नगदी जेवरों समेत लाखों का माल लेकर फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके की मोहल्ला रंगमहला निवासी सुमन गुप्ता पत्नी स्वर्गीय दिनेश चंद्र रिश्तेदारी में कहीं गई हुई थीं। मंगलवार को जब वह वापस आईं तो स्तब्ध रह गईं। सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर छत से जीने का दरवाजा तोड़कर नीचे दाखिल हुए। इसके बाद कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखें लगभग एक लाख के जेवर और 50 हजार रुपए नगद चुरा कर फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। तहरीर दिए जाने के बावजूद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें