फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट के बदले बांट रहे थे नोट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए हर तरीका अपना रहे हैं। कहीं शराब बांटी जा रही है तो कोई नोट बांट रहा है। बृहस्पतिवार को कलान इलाके के एक गांव में बीडीसी सदस्य का संभावित प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए नोट बांट रहा था। इसकी सूचना मिलते पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के तलाशी लेने पर आरोपी के पास 90 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की धारा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना कलान क्षेत्र के गांव बाराकलां निवासी रामबाबू यादव बीडीसी सदस्य के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। बृहस्पतिवार को वह गांव में वोट मांगने निकला था। आरोप है कि रामबाबू वोट देने के बदले ग्रामीणों को नोट बांट रहा था। गांव के लोगों से इसकी सूचना पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में कलान पुलिस बाराकलां गांव जा पहुंची और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में रामबाबू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी रामबाबू के पास से पांच-पांच सौ के 90 हजार रुपये मिले। पुलिस रामबाबू को गिरफ्तार करके थाने ले आई। उसके खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। देर शाम तक उससे पूछताछ चलती रही।
आरोपी बीडीसी सदस्य पद का संभावित प्रत्याशी है। उस पर ग्रामीणों को नोट बांटने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - मस्सा सिंह्र सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें