फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मादक पदार्थों के खिलाफ एसपी एस आनंद की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत तिलहर पुलिस ने तीन युवकों के पास से दो किलो फाइन क्वालिटी अफीम बरामद की है। पुलिस के मुताबिक अफीम की कीमत दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

तिलहर पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि तीन युवक बाइक से अफीम लेकर जा रहे हैं। सूचना पर एसआई पवन पांडे व अमित चौहान की दो टीमों ने हाईवे स्थित बंथरा पुल के पास रात में बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि आरोपी युवक तिलहर के मोहल्ला खनपुरा निवासी सूरज वर्मा के पास से 700 ग्राम, मोहल्ला बहादुरगंज निवासी शेखर गुप्ता उर्फ शेखू के पास से 600 ग्राम व मौजमपुर मोहल्ला निवासी अमित कुमार के पास से 700 ग्राम फाइन क्वालिटी अफीम बरामद हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे किसानों से सस्ते मूल्य पर अफीम खरीद कर फर्रुखाबाद के कुछ लोगों को सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें