फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के दो सगे भाइयों ने की थी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र में बुधवार को बुजुर्ग महिला की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गांव के ही दो सगे भाई महिला के घर में चोरी के इरादे से घुसे थे। जागने पर महिला के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सात अप्रैल को ग्राम सरथौली निवासी जमीलन (80) का शव घर में मिला था। बेटे मजीद ने लूट के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस की जांच में गांव के ही मोहित और बृजमोहन के नाम सामने आए। दोनों भाई नशे के भी आदी भी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर किया है। आरोपी बृजमोहन गांव के लोगों से आए दिन मारपीट कर उन्हें तंग करता था। करीब दो साल पहले भी बृजमोहन और उसका भाई मोहित चोरी के इरादे से जमीलन के घर में घुसे थे। तब भी वृद्धा की हत्या की कोशिश की गई थी। करीब सात माह पहले गांव के व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी बेटी से छेड़छाड़ की थी।
सीओ सदर अरविंद कुमार ने बताया कि छह अप्रैल की रात दोनों भाई जमीलन के घर में घुस गए थे। तभी महिला की आंख खुल गईं और उसके आवाज लगाते ही बृजमोहन और मोहित ने मारपीट करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें