फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। एक महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। आरोप है कि पति के बात न मानने की वजह से महिला परेशान रहती थी।
विज्ञापन

गांव धारा निवासी रक्षपाल की पत्नी दुर्गा देवी (30) का शव शनिवार सुबह करीब दस बजे घर में पड़ी टीन की बल्ली से साड़ी के सहारे लटका मिला। रक्षपाल के अनुसार वह दिल्ली में नौकरी करता है। होली पर छुट्टी लेकर घर आया था। वह चार दिन पहले रिश्तेदारी में गया था। शनिवार सुबह उसे पत्नी के मरने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलने मायके वाले मौके पर पहुंच गए। मृतका की मां राधा देवी और भाई अशोक कुमार ने बताया कि रक्षपाल के बात न मानने की वजह से दुर्गा देवी परेशान रहती थी। इसको लेकर आए दिन घर में कलह होती थी। इसी कारण दुर्गा देवी ने जान दे दी है। इस बीच चौकीदार रामप्रसाद ने इसकी सूचना पुवायां थाने में दे दी, जिससे पुलिस पहुंची गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि चौकीदार की सूचना के आधार पर मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें