फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूहेलखंड अस्पताल के डाक्टर की मुख्यमंत्री से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्टरी स्टेट के लेबर क्वार्टर निवासी हरिओम ने बेटी दुर्गा देवी के पेट में दर्द होने पर रूहेलखंड अस्पताल में एक डाक्टर को दिखाया था। आरोप है कि डाक्टर ने गुर्दा खराब होने का बताकर ऑपरेशन किया था। इसमें तीन लाख 50 हजार रुपये खर्च हुए। हरिओम की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। हरिओम ने अपना रिक्शा बेचकर और ब्याज पर रुपये लिए थे। 27 जनवरी को अस्पताल से बेटी को छुट्टी दे दी गई। आरोप है कि ऑपरेशन की जगह पर पस (मवाद) पड़ने लगा है। उन्होंने मांग की है कि बेटी का इलाज कराया जाए और डाक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में अस्पताल के पीआरओ विपिन शर्मा ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत अस्पताल में नहीं की गई है। अगर शिकायत अस्पताल की गई तो मामला संज्ञान में होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें