फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करने गई एक किशोरी को बुरी नीयत से दबोचा

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
तिलहर। घर से कुछ दूरी पर स्थित देवस्थान पर पूजा करने गई एक किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। इस दौरान किशोरी के चीखने चिल्लाने पर महिलाएं हमलावर हो गईं। मौका पाकर आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गया। घटना से गांव वालों में आक्रोश व्याप्त है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने बताया कि रविवार की सुबह उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर के बाहर कुछ दूरी पर स्थित देवस्थान पर पूजा करने गई थी। इसी दौरान गांव राईखेड़ा गांव निवासी दूसरे समुदाय का एक युवक आ गया। आरोप है कि युवक ने पूजा कर रही उसकी पुत्री को बुरी नीयत से दबोच लिया। जब उसकी पुत्री ने विरोध किया तब युवक उसे खेत में खींच कर ले जाने लगा। इसी दौरान कुछ महिलाएं आ गई जिनके ललकारने पर युवक मौके से भाग गया।
आरोप है कि पुत्री से घटना की जानकारी मिलने के बाद जब इसकी शिकायत करने वह आरोपी युवक के घर गया तब युवक व उसके परिजन हमलावर हो गए और तमंचा निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। कोतवाल प्रवीन सोलंकी ने बताया कि वह शाहजहांपुर गए थे उन्हें घटना की अभी जानकारी नहीं है। जानकारी लेने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें