फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
असलहा बनाने के उपकरणों सहित खुदागंज पुलिस की गिरफ्त आरोपी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना खुदागंज पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर छापे के दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान काफी तादाद में बने-अधबने तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात खुदागंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रामपुर जयचंद्र निवासी रघुवेंद्र के खेत में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। जनपद पीलीभीत के थाना बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम कितनापुर निवासी महेंद्रपाल खेत में लंबे वक्त से अवैध शस्त्र तैयार कर रहा था। पुलिस ने छापे के दौरान महेंद्रपाल को गिरफ्तार किया है। मौके से काफी तादाद में निर्मित, अर्द्धनिर्मित अवैध असलाह, कारतूस और असलाह बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी महेंद्रपाल ने बताया कि वह इससे पहले पीलीभीत में अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाता था। वहां से गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद शाहजहांपुर के खुदागंज में अवैध असलाह बनाने का कार्य शुरू किया था। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि अवैध शस्त्र बनाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें